फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंथोनी में बारहवीं के छात्राओं को दी विदाई

विज्ञापन
saint anthony inter college fairwell 2020 - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
विदाई समारोह में कैप्टन तनु तिवारी ने वाइस कैप्टन संस्कृति मिश्रा को सौंपी कैप्टन की जिम्मेदारी
विज्ञापन

प्रयागराज। सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं को विदाई दी गई। छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामना देने के साथ उन्हें विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर ग्यारहवीं की छात्राओं ने गीत, नृत्य के जरिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल की मैनेजर सिस्टर मेरी एमजे एवं प्रधानाचार्या सिस्टर बेसिला ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामना दी। विदाई समारोह के दौरान ही स्कूल की कैप्टन तनु तिवारी ने वाइस कैप्टन संस्कृति मिश्रा को कैप्टन का बैज एवं शैशे सौंपा गया। प्रधानाचार्या ने नई कैष्टन संस्कृति मिश्रा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन खेल शिक्षिका सोनिका गुप्ता एवं मीना विश्वास ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पद्मा खन्ना, विनीता वर्मा, दीपिका प्रसाद, इंद्रजीत सेहरा के निर्देशन में हुआ। बारहवीं की कक्षाअध्यापिकाओं पीए मिश्रा, संख्या राय एवं संगीता गुप्ता ने बच्चों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें