भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) के 16वां दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को है। ऑनलाइन मोड में वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि पद्म श्री और पद्मभूषण से सम्मानित प्रख्यात सर्जन और नारायण हृदयालय के चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि ट्रिपलआईटी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन वीके मोदी होंगे। इस समोराह में बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के साहिल गोयल को चेयरमैन गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्हें इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
ट्रिपलआईटी का दीक्षांत समोराह हर बार सितंबर के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। इस बार यह समारोह 11 सितंबर को निर्धारित है। समारोह में बीटेक (इनफारमेशन टेक्नोलाजी) के 144 मेधावियों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), बीटेक-एमबीए, एमटेक (इनफारमेशन टेक्नोलाजी), एमटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), एमटेक (बीआई), एमबीए, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री और बीटेक-एमबीए डु़अल डिग्री के मेधावियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। 21 होनहारों को पीएचडी और पांच को एमटेक-पीएचडी की डिग्री मिलेगी। समारोह में पांच वर्षीय डुअल डिग्री बीटेक-एमबीए प्रोग्राम में प्रथम रैंक पाने वाली निहारिका गली और द्वितीय रैंक पाने वाले अविनाश यादव को मेरिट सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अगली स्लाइड में जानें किसे मिलेंगे मेडल...
दीक्षांत समारोह
- फोटो : Demo Pic.
इन्हें मिलेगा इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल
ध्रुव अग्रवाल (बीटेक आइटी), साहिल गोयल (बीटेक ईसीई), मोहम्मद अफजल (एमटेक आइटी), आकृति श्रीवास्तव (एमटेक ईसीई), हिमांशी खंडेलवाल (एमबीए) और अनुपम प्रकाश (पांच वर्षीय डुअल डिग्री बीटेक-एमटेक)।
इंस्टीट्यूट रजत मेडल से ये होंगे सम्मानित
आयुष चौधरी (बीटेक आइटी), अब्दुल अहद सिद्दीकी (बीटेक ईसीई), भिसिकर सिद्धांत (एमटेक आइटी), स्वर्णिका श्रुति (एमटेक ईसीई), शिवांशु कुलश्रेष्ठ (एमबीए) और यालाकुचि संदीप (पांच वर्षीय डुअल डिग्री बीटेक-एमटेक)।
इंस्टीट्यूट कांस्य मेडल
राहुल बीरेंद्र झा (बीटेक आइटी), शिवांश श्रीवास्तव (बीटेक ईसीई), मिताली सिंह (एमटेक आइटी), प्रतिभा सिंह (एमटेक ईसीई), टीना मुंजल (एमबीए) और प्रखर चतुर्वेदी (पांच वर्षीय डुअल डिग्री बीटेक-एमटेक)।
इन्हें मिलेगा दानदाता गोल्ड मेडल
धैर्या बवेजा को नोबेल लारिएट प्रोफेसर क्लाड कोहेन तानोजी गोल्ड मेडल, समीक्षा खंडेलवाल को प्रोफेसर जोहेल कोहेन तानोजी गोल्ड मेडल, गौरव पांडेय को डॉ.टीसीएम पिल्लै ममोरियल गोल्ड मेडल और मेहुल अरोरा को प्रोफेसर डाक्टर इंजीनियर मैथियाज क्लीनर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।