फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी सवारों ने तोड़ा बैरियर, पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, आठ पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना रात 8.30 बजे के करीब हुई। घूरपुर पुलिस की एक टीम इरातदगंज बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान वहां गौहनिया की ओर से सफारी व एक्सयूवी पर सवार होकर कुछ लोग आते दिखे।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर में शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान सफारी सवार दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। रोकने की कोशिश पर बैरियर तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से रौंदने की कोशिश करते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीन किमी तक पीछा करने के बाद सफारी सवार चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक्सयूवी सवार उनके साथी भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सफारी को भी कब्जे में ले लिया है। उस पर एक राजनैतिक दल के पदाधिकारी का नाम लिखा है।
विज्ञापन


घटना रात 8.30 बजे के करीब हुई। घूरपुर पुलिस की एक टीम इरातदगंज बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान वहां गौहनिया की ओर से सफारी व एक्सयूवी पर सवार होकर कुछ लोग आते दिखे। रोकने की कोशिश पर दोनों के चालकों ने गाड़ियों की रफ्तार बढ़ा दी और बैरियर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।

गाड़ी खुद की ओर आते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह तितर-बितर होकर अपनी जान बचाई तो दोनों गाड़ियों में सवार युवक गाड़ी रांग साइड से लेकर भागने लगे। वायरलेस पर मैसेज प्रसारित किया गया तो थाने की फोर्स उनकेपीछे लग गई। उधर नैनी में भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। करीब तीन किमी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने सफारी को मामा भांजा तालाब के पास घेर लिया तो ड्राइवर नीचे कूदकर भाग निकला। जबकि उसके चार साथी पकड़ लिए गए। उधर एक्सयूवी सवार मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने।
विज्ञापन


शाहगंज के रहने वाले
पकड़े गए चारों युवकों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह और उनकेफरार साथी शाहगंज के गढ़रिया के रहने वाले हैं। उनका कहना था कि वह खाना खाने के लिए गौहनिया गए थे और वहां से लौटते वक्त पुलिस को देखकर डर गए। हालांकि बार-बार बयान भी बदलते रहे। सूत्रों का कहना है कि पकड़ी गई सफारी पर गाजियाबाद का नंबर था जिस पर राजनैतिक दल के पदाधिकारी का नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें