यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
कुलदीप पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ राजनीति में सदैव सक्रिय रही है। जनसंघ कभी भी किसी पार्टी में विलय नही की थी। अखिल भारतीय जनसंघ युवाओं को राजनीति में लाने के लिए 20 फीसदी आरक्षण की मांग करती है,
कहा जहां इस देश में सिर्फ गरीबों की बात होती है। हमें इस देश के माध्यम वर्ग का भी विशेष चिंतन करने की आवश्यकता है। युवाओं को राजनीति में लाने के लिए राजनीति की पाठशाला छात्र संघ जिसको सरकार ने बंद कर दिया है। उसे बहाल किया जाए, ताकि भारतीय राजनीति में युवाओं की भी भागीदारी हो।