फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने जताई चिंता : संघ हिंदुओं पर हो रहे हमले रोकने के लिए बनाएगा सकारात्मक वातावरण

Sun, 16 Oct 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कश्मीर में बीते कुछ समय में वहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर संघ भी चाहता है कि वहां ऐसा वातावरण बने ताकि कश्मीरी पंडित खुद को सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
Prayagraj News : संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ करते संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में आए दिन कश्मीरी पंडितों एवं अन्य दूसरे राज्यों में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर संघ गंभीर है। संघ वहां ऐसा वातावरण बनाने केपक्ष में है ताकि कश्मीरी पंडितों के साथ दूसरे राज्यों  में भी हिंदुओं पर हमले न हों। प्रयागराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में इस बारे में ठोस नीति बनाए जाने की वकालत हुई।

विज्ञापन



दरअसल कश्मीर में बीते कुछ समय में वहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर संघ भी चाहता है कि वहां ऐसा वातावरण बने ताकि कश्मीरी पंडित खुद को सुरक्षित महसूस करें। कार्यकारी मंडल की बैठक में कश्मीर में  शाखा विस्तार की बात भी कही गई।  साथ ही मजहबी दीवार तोड़ने के लिए मुस्लिम समाज से संवाद को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी विशेष मंथन किए जाने चर्चा हुई।



विज्ञापन

Prayagraj News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला।
कश्मीर समेत ऐसे अन्य राज्य जहां हिंदुओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, वहां  अल्पसंख्यकों को साथ लेकर सकारात्मक वातावरण बनाने की ठोस नीति बनाने पर सहमति बनी। चर्चा यह भी रही कि कश्मीर में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग अंतराल पर प्रवास के लिए भी जा सकते  हैं। प्रयागराज में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद संघ की ओर से इस दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें