फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात : दिल्ली से आने वालों को रोडवेज देगा राहत, कल से चलेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 21 Mar 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली से प्रयागराज आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। कुछ में नो रूम की भी स्थिति है। इसी वजह से दिल्ली एवं एनसीआर से जिन लोगों को पर्व के मौके पर प्रयागराज आना है उनकी सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज नियमित के साथ ही अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। इन बसों का संचालन 22 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर दिल्ली से प्रयागराज आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज बड़ी राहत देने जा रहा है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने दिल्ली के आनंद विहार से होली पर हर रोज आठ अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। बसों का संचालन शुक्रवार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। अफसरों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली से प्रयागराज आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। कुछ में नो रूम की भी स्थिति है। इसी वजह से दिल्ली एवं एनसीआर से जिन लोगों को पर्व के मौके पर प्रयागराज आना है उनकी सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज नियमित के साथ ही अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। इन बसों का संचालन 22 मार्च से शुरू होगा।

बसें दिल्ली के आनंद विहार एवं गाजियाबाद के कौशाम्बी डिपो से चलेंगी। जो बसें बीएस-6 श्रेणी की है वही बसें आनंद विहार से चलेंगी। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि 22 से एक अप्रैल तक हर रोज आठ अतिरिक्त बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, बांदा मार्ग पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन इस अवधि में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें