फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चालक ने रोडवेज ने बस के अंदर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने आरएम पर उत्पीड़न का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वेदप्रकाश दतौरा, थाना बबेरू, जनपद बांदा का रहने वाला था। वह रोडवेज में संविदा चालक था। रविवार रात वह बांदा डिपो की बस लेकर जीरो रोड बस अड्डे पर पहुंचा। खाना खाने के बाद कंडक्टर बस में ही अगली सीट पर सो गया। रात करीब एक बजे उसकी नींद खुली तो वेद्रप्रकाश बस में ही पीछे की ओर छत पर लगी लोहे की रॉड में गमछे से बने फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
रोडवेज बस। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र स्थित जीरो रोड बस अड्डे पर रविवार रात बस में चालक वेद प्रकाश यादव (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आधी रात कंडक्टर ने शव फंदे पर लटका देखा तो घटना की जानकारी हुई। सुबह पहुंचे परिजनों ने आरएम बांदा डिपो पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वेदप्रकाश दतौरा, थाना बबेरू, जनपद बांदा का रहने वाला था। वह रोडवेज में संविदा चालक था। रविवार रात वह बांदा डिपो की बस लेकर जीरो रोड बस अड्डे पर पहुंचा। खाना खाने के बाद कंडक्टर बस में ही अगली सीट पर सो गया। रात करीब एक बजे उसकी नींद खुली तो वेद्रप्रकाश बस में ही पीछे की ओर छत पर लगी लोहे की रॉड में गमछे से बने फंदे पर लटका मिला।

उसने बस अड्डे में तैनात कर्मचारियों को बताया तो वह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना दी गई तो कोतवाली थाने से एसआई सुमित श्रीवास्तव मय फोर्स आ गए। जांच पड़ताल के बाद परिजनों को खबर की गई और शव मर्चरी भेजवा दिया गया। इससे पहले फील्ड यूनिट को भी बुलवाया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी थानाधयक्ष आकाश सचान ने बताया कि सुबह पहुंचे मृतक के साले लवनेश व अन्य परिजनों ने बांदा डिपो के आरएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि वह बार-बार नौकरी से निकालने को धमकाते थे और रुपयों की मांग करते थे। हालांकि फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

आखिरी बार पत्नी से की थी बात

सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान चालक के पास पुलिस को उसका मोबाइल फोन मिला। कॉल डिटेल देखने से पता चला कि रात 12:30 बजे के करीब उसने आखिरी बार पत्नी से बात की थी। हालांकि उससे क्या बात हुई, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने इस बारे में मृतक के भाई व अन्य परिजनों से पूछा तो वह भी कुछ बता नहीं पाए। कहा कि पति की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी पत्नी बेसुध हो गई। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें