फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roadways: कंडक्टर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों से मांगी जा रही रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 07 Feb 2023 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज में चल रही परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ युवक खुद को यूपी रोडवेज कानपुर में बतौर परिचालक चयनित होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज में चल रही परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ युवक खुद को यूपी रोडवेज कानपुर में बतौर परिचालक चयनित होने का दावा कर रहे हैं। युवकों का यह भी आरोप है कि उनसे बतौर रिश्वत 50-50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। रोडवेज महकमे में भी यह वीडियो मंगलवार को खासा चर्चा में रहा। 

विज्ञापन





तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में कानपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस एवं जालौन जिले के अभ्यर्थियों से एक व्यक्ति वहां लगी भीड़ के बारे में पूछता है। इसमें से एक सतीश कुमार नाम के अभ्यथीZ ने बताया कि वह हमीरपुर से आया है। कहा कि यहां सोनल अपार्टमेंट में एक फर्म द्वारा एक- एक अभ्यर्थी को कमरे में बुलाकर पैसा मांगा जा रहा है। उसने बताया कि उसका चयन यूपीएसआरसीटीसी में कंडक्टर के पद पर हुआ था। यहां जार्जटाउन स्थित सोनल अपार्टमेंट में बुलाया गया । 

यहां अभ्यर्थियों से 50 हजार रुपये कैश, 15 हजार का डिमांड ड्राफ और स्टांप पर हलफनामा मांगा गया। कई अभ्यर्थी हलफनामा आदि लेकर पहुंचे लेकिन 50 हजार घूंस न देने पर उन्हें ज्वाइंनिंग लेटर नहीं दिया गया। इस दौरान अपार्टमेंट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। वहां अभ्यर्थियों ने शोर शराबा भी किया। बताया जा रहा है कि संविदा पर भर्ती एक निजी फर्म के माध्यम से करवाई जा रही थी।
विज्ञापन


बाद में अभ्यर्थियों ने वहां खूब शोर शराबा भी किया। इस बारे में रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। वहीं, रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दल सिंगार यादव ने इस प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई फर्म रिश्वत मांग रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें