फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आईईआरटी रेलवे ओवरब्रिज का रास्ता साफ, मिली मंजूरी, इसी माह कार्य शुरू होने की उम्मीद

Sat, 21 Oct 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ की परियोजनाओं में सेतु निगम चार रेलवे पुल का निर्माण कराएगा। इसमें फाफामऊ से पड़िला होते हुए कमलानगर मार्ग पर 40 नंबर गुमती के पास रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन पुल बनना है।
विज्ञापन
आरओबी। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईईआरटी रेलवे ओवरब्रिज का रास्ता साफ हो गया है। सेतु निगम ने 148 करोड़ रुपये का बजट बनाया है, जिसे व्यय वित्त समिति की सहमति मिलने के बाद बुधवार की देर रात शासन से भी मंजूरी मिल गई है। अब सेतु निगम एक या दो दिन में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


महाकुंभ की परियोजनाओं में सेतु निगम चार रेलवे पुल का निर्माण कराएगा। इसमें फाफामऊ से पड़िला होते हुए कमलानगर मार्ग पर 40 नंबर गुमती के पास रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन पुल बनना है। साथ ही फाफामऊ से शांतिपुरम गोहरी होते हुए सोरांव मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित चार लेन रेल पुल का निर्माण पहले से हो रहा है।

छिवकी का निर्माण कार्य भी बुधवार से शुरू कर दिया गया। वहीं, आईईआरटी के पास प्रस्तावित दो लेन रेल पुल का शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसका भी रास्ता साफ हो गया है। सेतु निगम के लिए सूबेदारगंज रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराना एक बड़ी चुनौती है। यह पुल एयरपोर्ट और कौशाम्बी मार्ग के लिए महाकुंभ के दौरान सबसे जरूरी होगा।
विज्ञापन



आईईआरटी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी शासन से मिल गई है। जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। दो दिनों के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें