दशहरा और दिवाली पर बिजली कटौती नहीं होगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों की बिजली गुल नहीं होनी चाहिए। कहा गया कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए टीमों का गठन निचले स्तर तक किया जाए। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य अभियंता पीके सिंह ने दुर्गा पंडालों का निरीक्षण भी किया।