एसएससी: एसआई सीपीओ पेपर 2 में शामिल होंगे 1932 अभ्यर्थी
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आठ जनवरी को मध्य क्षेत्र यूपी और बिहार में एसआई सीपीओ पेपर दो का आयोजन किया जाना है। एक घंटे की परीक्षा के लिए कुल 1932 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए पटना में दो और प्रयागराज में पांच कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पटना में 555 और प्रयागराज में 1377 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह नौ से 11 बजे तक होगा।