प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 14 कर्मशाला अधीक्षक
0 यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इनमें से सात पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू सात एवं आठ फरवरी को आयोजित किए गए थे। आयोग की ओर से श्रेष्ठताक्रम के अनुसार जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार मौर्या, पुनीत पांडेय, नितेश कुमार श्रीवास्तव, जलज यादव, अनवर अहमद, रमेश चंद्र यादव, सुनील कुमार, विश्वनाथ कुमार, राहुल सोनकर, पिंकेश कुमार, अलका सक्सेना एवं नीरज जयंत को चयनित घोषित किया गया है।