फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध : एक कैप्सूल के उपयोग से शुद्ध होगा पानी, वैज्ञानिकों ने तैयार की महत्वपूर्ण डिवाइस

Tue, 29 Mar 2022 05:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. शेखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शोध कर रहे छात्र राहुल कनौजिया एवं विभिन्न विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, वैज्ञानिकों, शोध छात्रों ने मिलकर यह डिवाइस तैयार की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पानी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के रसायन विज्ञान विभाग में हुए एक शोध के तहत कैप्सूल के रूप एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जिसके उपयोग से पानी पूरी तरह से शुद्ध हो जाएगा। यह डिवाइस कार्बन नैनोट्यूब झिल्लियों से बनाई गई है। इसके पेटेंट को दस वर्षों के लिए मान्यता दे दी गई है।

विज्ञापन



इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. शेखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शोध कर रहे छात्र राहुल कनौजिया एवं विभिन्न विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, वैज्ञानिकों, शोध छात्रों ने मिलकर यह डिवाइस तैयार की है।

विज्ञापन

पानी का मैलापन हटाने में करेगा दूर

डिवाइस आधारित कैप्सूल को पानी में डालते ही पानी से दूषित पदार्थों, मैलापन, तेल, बैक्टीरिया, वायरस और कार्बनिक तत्वों को आसानी से हटाने में मदद मिलेगी। ऐसे में आम लोगों को भी एक कैप्सूल की मदद से शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। डीन विज्ञान संकाय प्रो. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कोलकाता स्थित कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेडमार्क ने 10 वर्षों के लिए इसके पेटेंट को मान्यता दी है। 


यह पेटेंट मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। जल मानव सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है। जनसंख्या वृद्धि, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और पानी की गुणवत्ता में गिरावट के कारण शुद्ध जल की मांग दिन  प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राहुल कनौजिया के इस शोध की सफलता में डॉ. यशवंत राव (झारखंड), डॉ. पांडुरंग यशवंत (महाराष्ट्र), डॉ. जे. मधुशुधन (तमिलनाुड), डॉ. अरुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें