करेली के रहने वाले मो. शरीफ से रंगदारी मांगने वाले अतीक के गुर्गे कौसर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शरीफ का आरोप था कि कौसर ने कार से उसका पीछा भी किया था। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कॉल रिकार्डिंग की जांच की जा रही है।
करेली के रहने वाले मो. शरीफ का आरोप है कि आठ अगस्त को अतीक के गुर्गे कौसर ने उसे फोन कर रंगदारी मांगी। जब उसने फोन काट दिया तो सिविल लाइंस में कौसर ने पांच लोगों के साथ कार से उसका पीछा किया। उसने किसी तरह सिविल लाइंस बस अड्डे में घुसकर अपनी जान बचाई। शरीफ का आरोप है कि कौसर, अशरफ का पार्टनर रह चुका है।
वह न सिर्फ उससे रंगदारी मांगता है बल्कि कई रिश्तेदारों से भी फोन कर पैसे मांगता है। उसके पास पूरी कॉल रिकार्डिंग है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शरीफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कॉल रिकार्डिंग और कॉल डीटेल्स की जांच की जा रही है। संवाद