फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गैंग के कॉल डीटेल्स से पुलिस को मिले अहम सुराग 

Wed, 11 Aug 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टीजीटी परीक्षा गिरोह में कीडगंज पुलिस ने केएन काटजू इंटर कालेज के पास से हाईटेक साल्वर गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पकड़े सभी आरोपियों की कॉल डीटेल्स निकाली गई।
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए साल्वर गिरोह के कॉल डीटेल्स पुलिस ने खंगाले तो उसे कई अहम सुराग मिले। कई और सफेदपोशों के बारे में पता चला है जिससे गिरोह के लोग लगातार संपर्क में थे। अब कॉल डीटेल्स के आधार पर उनसे पूछताछ की तैयारी है। उधर साल्वर गिरोह के नकल माफिया केएल पटेल के भी संबंधों का पता चला है। पटेल के गिरोह के लोगों के मोबाइल कॉल डीटेल्स खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


टीजीटी परीक्षा गिरोह में कीडगंज पुलिस ने केएन काटजू इंटर कालेज के पास से हाईटेक साल्वर गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पकड़े सभी आरोपियों की कॉल डीटेल्स निकाली गई। सीडीआर में गिरोह के लोग तमाम लोगों से लगातार बात कर रहे थे। साफ है कि ऐसे लोगों का भी संबंध गिरोह से है। पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी। उनसे परीक्षा से ठीक पहले कॉल के बारे में पूछा जाएगा। गिरोह के लोग परीक्षा से पहले जहां जहां ठहरे थे। पुलिस ने सभी जगह पूछताछ की है। 

सरगना फरार, मोबाइल बंद 
साल्वर गिरोह का सरगना पुलिस के छापे से पहले ही मौके से फरार हो गया था। सोरांव का रहने वाला सरगना उसके बाद से फरार हो गया। मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि खोजबीन की जा रही है। सरगना के केएल पटेल समेत कई नकल माफियाओं से संबंध होने की बात पता चली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें