फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना काल में तीसरी बार संक्रमित शून्य हुआ प्रयागराज

Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 7753 लोगों की कोविड जांच, अस्पताल का कोरोना वार्ड खाली, चार हुए स्वस्थ
विज्ञापन
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी संभावित लहर की आशंका के बीच फिर बड़ी राहत मिली है। कोरोना काल के करीब 15 महीने के दौरान बृहस्पतिवार को तीसरी बार जिला नए संक्रमित से शून्य रहा। 7753 लोगों की कोविड जांच के बाद भी किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं चार लोग संक्रमणमुक्त भी हुए। एलथ्री कोविड अस्पताल के कोरोना वार्ड खाली हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से किसी की जान भी नहीं गई। 
विज्ञापन


अगस्त का महीना राहत वाला रहा। एक अगस्त को भी जिला नए कोरोना संक्रमित से शून्य था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब सात हजार से अधिक लोगों की जांच के बाद भी किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इससे पहले एक अगस्त और पिछले साल पांच मई को जिला नए कोरोना संक्रमितों से शून्य था। 

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक किसी संक्रमित का न मिलना लोगों की जागरूकता का परिणाम है। लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे। इसी में सबकी भलाई है, हमें एहतियात बरतने होंगे। डॉ. तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से  बचाव के लिए जांच का क्रम जारी रहेगा। कोरोना की जांच संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार या सांस फूलने की दिक्कत हो तो वह कोरोना की जांच कराएं, जरूरी नहीं है वह कोरोना संक्रमित ही हों। जांच कराने से इलाज की सही दिशा मिलेगी। संक्रमित होंगे तो सामने वालों को संक्रमण से बचाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


मास्क ही नहीं दो गज की दूरी भी जरूरी, कराएं टीकाकरण
सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक कोरोना संक्रमितों से जिला शून्य हो, इसकी कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि  होम आइसोलेशन में करीब 41 संक्रमित हैं। नए संक्रमित मिले नहीं, पुराने ठीक हो रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द जिला कोरोना मुक्त होगा। उन्होने कहा कि मास्क ही नहीं दो गज की दूरी का पालन, बार-बार हाथ धोने की आदत और कोरोना टीकाकरण ही हम सबको कोविड संक्रमण से बचाएगा। कोरोना कम हुआ है, समाप्त नहीं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें