फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस के 17 चयनितों का अभिलेख सत्यापन 16 फरवरी को, केवल लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ था इनका चयन

Wed, 31 Jan 2024 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कर निर्धारण अधिकारी पद पर चयनित एक अभ्यर्थी, प्राविधिक सहायक (भू-भौतिकी) पर चयनित एक अभ्यर्थी, विधि अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) पद पर दो अभ्यर्थियों, प्राविधिक सहायक (भूतत्व) पद पर 11 अभ्यर्थियों और उपकारापाल पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर सेवा (पीसीएस) परीक्ष-2023 में केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 17 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 16 फरवरी को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम 23 जनवरी को जारी किया था।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कर निर्धारण अधिकारी पद पर चयनित एक अभ्यर्थी, प्राविधिक सहायक (भू-भौतिकी) पर चयनित एक अभ्यर्थी, विधि अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) पद पर दो अभ्यर्थियों, प्राविधिक सहायक (भूतत्व) पद पर 11 अभ्यर्थियों और उपकारापाल पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों मूल शैक्षिक अभिलेखों के साथ 16 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप पर जारी किया गया जाति प्रमाणपत्र/ईडब्ल्यूएस/अन्य प्रमाणपत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को मिले चार रीडर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग के तहत आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में रीडर रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के चार पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इनमें दो पद अनारक्षित, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। आयोग के संयुक्त सचिव वीके सिंह के अनुसार चयनितों में सुधलदेव महापात्रा, महेंद्र सिंह, संजय कुमार और दिब्याभा शामिल हैं। इन पदाें पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 23 एवं 24 जनवरी को आयोजित किए गए थे। इंटरव्यू में 26 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 19 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें