फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata : रतन टाटा का निधन एक युग का अंत, भरपाई असंभव, मंत्री नंदी ने जताया शोक

Thu, 10 Oct 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि टाटा समूह को देश के सफल व प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह के रूप में स्थापित करने वाले, शीर्षतम उद्यमी के साथ ही अपने व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने वाले टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन एक युग का अवसान है।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व के प्रख्यात उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नंदी ने कहा कि टाटा समूह को देश के सफल व प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह के रूप में स्थापित करने वाले, शीर्षतम उद्यमी के साथ ही अपने व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने वाले टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन एक युग का अवसान है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सफलता की यात्रा का आरंभ अपनी ही कंपनी टाटा स्टील में एक सामान्य कर्मचारी के रूप में किया। अपनी लगन, मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता से टाटा समूह को उपलब्धियों के  शिखर पर पहुंचा दिया। उन्हीं की प्रेरणा से टाटा समूह व्यापार के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है। समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का एहसास उनकी विशेषता थी और यही कारण था कि कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 प्रतिशत सामाजिक सरोकारों के लिए दान कर दिया।

मंत्री नंदी ने कहा कि आज रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में एक शून्य उभरा है, जिसकी भरपाई असंभव है!  उन्होंने अपने पीछे जो समृद्ध विरासत छोड़ी है, वह उनके नाम और काम को सदियों तक जिंदा रखेगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें