फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता महिला सिपाही ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान, कहा- वह इस मामले में नहीं चाहती कोई कार्रवाई

Thu, 26 Aug 2021 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़िता और आरोपी दोनों पुलिस विभाग में सिपाही हैं। दो दिन पहले उन्होंने चौक स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी। इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
demo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म पीड़िता महिला सिपाही का बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इस दौरान उसकी ओर से बताया गया कि उसने आरोपी से शादी कर ली है और अब वह कार्रवाई नहीं चाहती। पुलिस का कहना है कि ऐसे में अब मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


पीड़िता और आरोपी दोनों पुलिस विभाग में सिपाही हैं। दो दिन पहले उन्होंने चौक स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी। इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर मुंह बंद करा दिया लेकिन बाद में शादी की बात से मुकर गया। कोर्ट में बयान होने के बाद पुलिस अब मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि बयान के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें