फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुर डेंगू संक्रमण के लिहाज से हाईरिस्क क्षेत्र, 80 घरों में जांच, दो में मिले लार्वा 

Thu, 26 Aug 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में डेंगू संक्रमण के 15 मामले अभी तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में दर्ज हो चुके हैं। एक केस जुलाई माह का है। अगस्त के 26 दिनों में 14 मरीज मिले, जिनमें नौ स्वस्थ हो चुके हैं। पांच मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते मुहल्लों में अभियान चलाया गया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुर डेंगू संक्रमण के लिहाज से हाई रिस्क क्षेत्र बन गया है। करीब 15 दिन में यहां डेंगू संक्रमण के चार मामले सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया विभाग ने बृहस्पतिवार को घर-घर जांच अभियान चलाया। 80 घरों में लगे कूलर, गमलों और अन्य स्थानों पर एकत्र पानी की जांच में दो स्थानों पर लार्वा पाए गए। कॉलोनी में एंटी लार्वा छिड़काव कराकर लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


अब तक 15 डेंगू के संक्रमित, पांच अस्पतालों में भर्ती
जिले में डेंगू संक्रमण के 15 मामले अभी तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में दर्ज हो चुके हैं। एक केस जुलाई माह का है। अगस्त के 26 दिनों में 14 मरीज मिले, जिनमें नौ स्वस्थ हो चुके हैं। पांच मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक संक्रमण प्रभावित इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में नियमित तौर पर टीमों को लगाकर एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। 

अब सरकारी दफ्तरों में लार्वा जांच अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक सभी सरकारी दफ्तरों में लार्वा जांच अभियान चलाया जा रहा है। कार्यालयों में कूलर, गमलों समेत अन्य जलजंमाव वाले स्थानों पर लार्वा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें