फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी : रामजी की निकली सवारी...सुन सुदेश के सुरों पर झूमा प्रयागराज

Thu, 18 Apr 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मशहूर पार्श्वगायक सुदेश भोसले के गीतों पर बुधवार को प्रयागराज झूमता रहा। पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में राम राज्याभिषेक कार्यक्रम में रामजी की निकली सवारी... से शुरुआत कर समा बांधने के बाद सुदेश, भारत का बच्चा-बच्चा, जय श्री राम बोलेगा।
विज्ञापन
सुदेश भोसले, पार्श्व गायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पार्श्वगायक सुदेश भोसले के गीतों पर बुधवार को प्रयागराज झूमता रहा। पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में राम राज्याभिषेक कार्यक्रम में रामजी की निकली सवारी... से शुरुआत कर समा बांधने के बाद सुदेश, भारत का बच्चा-बच्चा, जय श्री राम बोलेगा...इंतहा हो गई इंतजार की...जैसे गीतों से लोगों को सम्मोहित करते रहे।

विज्ञापन


तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सुरों को साधते सुदेश फिल्म कभी खुशी, कभी गम के गीत शावा, शावा..., फिर जुम्मा चुम्मा दे दे...सहित एक से बढ़कर एक गीत सुनाते हुए लोगों का दिल जीतते रहे। शहरी भी तालियों से उनका साथ देते हुए मान बढ़ाते रहे।

भक्ति गीत से शुरुआत के बाद वह लोगों की फरमाइश पर भी गीत सुनाते रहे। उनके गीतों, मेरे महबूब कयामत होगी..., अपनी तो जैसे-तैसे, थोड़ी ऐसे या वैसे...,रूप तेरा सोणा-सोणा...आदि को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


इसके पूर्व पूर्णिमा देव कुमार ने सहयोगी कलाकारों के साथ यशोमति मइया से पूछे नंदलाला...एक राधा, एक मीरा... जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर आनंदित किया। कानपुर से आए स्टार ग्रुप के निदेशक मुश्ताक खान की आर्केस्ट्रा टीम ने श्रोताओं से नाता जोड़ा।

आरंभ में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूपों को मंच पर विराजमान कराया गया। मंच पर सोहर सहित अन्य मांगलिक गीत भी गूंजे।
बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र, महापौर गणेश केसरवानी ने राम दरबार की आरती उतारी।

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष पं.मुकेश पाठक, महामंत्री विजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार भइया जी, सतीश चंद्र केसरवानी, डॉ.उदय प्रताप सिंह, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ, राजीव गुप्त बिट्टू, सुधीर शर्मा, उमा लाल पांडेय, विजय वैश्य, गोपाल जी केसरवानी, राजेश वैश्य, राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें