‘श्रीमंदिर’ गेम की भी रेटिंग 4.6 हो गई है। इसमें हिंदू पंचाग, हनुमान चालीसा, भजन, आरती एवं तमाम मंदिरों के बारे में बताया गया है। ‘ड्राइंग लार्ड राम’ को भी यूजर पसंद कर रहे हैं। 4.2 रेटिंग वाले इस एप में नाम के अनुरूप भगवान राम की ड्राइंग आसानी से बनाई जा सकती है। इसी तरह ‘ रामायण गेम्स’ की रेटिंग 4.1 है। इसमें राम अलग-अलग चुनौती पूर्ण लेवल पार कर रावण का वध करते हैं।
वहीं ‘लिटिल आर्चर’, ‘लिटिल राम’ गेम को भी खासा पसंद किया जा रहा है। वर्चुअल मार्केट में प्रभु श्री राम पर आधारित मोबाइल कवर भी छा गए हैं। इन कवर को मोबाइल पर कैसे लगाया जाए, उसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है। राममंदिर का फोटो फ्रेम भी पसंद किया जा रहा है।