फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : इस साल दो पीसीएस परीक्षाओं के परिणाम देने की तैयारी, कल से शुरू होंगे पीसीएस-2023 के इंटरव्यू

Sun, 07 Jan 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी इस साल दो परीक्षाओं के परिणाम देने की तैयारी कर रहा है। दोनों परीक्षाएं पीसीएस की हैं। इसके पहले भी पीसीएस का परिणाम करीब नौ महीने में देकर आयोग एक रिकॉर्ड बना चुका है। 
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस साल दो पीसीएस परीक्षाओं के चयन परिणाम जारी करने की तैयारी में है। पीसीएस-2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग मार्च में प्रारंभिक परीक्षा करा सकता है। अगर ऐसा हुआ और पहले की तरह इस बार भी नौ माह में परिणाम जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तो इस साल पीसीएस-2023 के साथ पीसीएस-2024 का परिणाम भी आ जाएगा।

आयोग ने पीसीएस-2022 का अंतिम चयन परिणाम 10 माह के भीतर जारी किया था और पीसीएस-2023 का चयन परिणाम नौ माह के अंदर जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, आयोग अब आठ माह में पीसीएस-2023 का परिणाम जारी करने की स्थिति में है। फिलहाल, दोनों ही स्थितियों में पीसीएस का परिणाम जारी करने को लेकर एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

विज्ञापन


पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। आयोग आठ जनवरी 2024 से पीसीएस-2023 के लिए इंटरव्यू शुरू कराने जा रहा है, जो 12 जनवरी को पूरे हो जाएंगे। पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए 451 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे। पीसीएस के 20 प्रकार के 254 पदों में से छह प्रकार के 104 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है।

Trending Videos

पीसीएस 2024 के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया


बाकी 150 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है। अगर आयोग 15 जनवरी तक अंतिम परिणाम घोषित कर देता है तो चयन प्रक्रिया आठ माह में ही पूरी हो जाएगी। उधर, पीसीएस-2024 के तहत 220 पदों पर भर्ती के लिए एक जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही आयोग ने केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

 

आयोग के सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा मार्च में कराए जाने की तैयारी है। हालांकि, परीक्षा तिथि पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आयोग की ओर से वर्ष 2024 का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसके जारी होने के बाद पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगर आयोग मार्च में परीक्षा करा देता है और पूर्व की भांति इस बार भी नौ माह में अंतिम परिणाम जारी करने का लक्ष्य निर्धारित करता है तो पीसीएस-2024 का परिणाम भी इसी वर्ष आ जाएगा और यह भी एक रिकॉर्ड होगा।

विज्ञापन

एपीएस भर्ती के पहले चरण की परीक्षा आज

अपर निजी सचिव (एपीएस) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। कुल 231 केंद्रों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे की पाली में होने वाली एपीएस परीक्षा-2023 के लिए 107750 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। एपीएस के पदों भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से की जानी है। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें