संगमनगरी में राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके आगमन के मद्देनजर खासतौर से स्वराज भवन को सजाया-संवारा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट के एक ट्रस्टी के पुत्र के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। उनका चार्टर्ड प्लेन दिन के 11 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन जाएंगेे। इस दौरान शाम को वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद वह स्वराज भवन में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके बाद वह दूसरे दिन छह दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
संगमनगरी में राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके आगमन के मद्देनजर खासतौर से स्वराज भवन को सजाया-संवारा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट के एक ट्रस्टी के पुत्र के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। राहुल गांधी के इस निजी दौरे की जानकारी मिलने के बाद स्वराज भवन प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे उनका निजी दौरा बताया जा रहा है।
इस दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं से सार्वजनिक तौर पर न तो मिलेंगे और ना ही संगठनात्मक रूप से किसी तरह की चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पांच दिसंबर को चार्टर्ड प्लेन से दिन के 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वाहनों के काफिले के साथ वह स्वराज भवन आएंगे। शाम को शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद वह स्वराज भवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को वह चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।