फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पटाखा दगा देने पर निकाह पढने से काजी ने मना करते हुए बारात को बैरंग वापस कर दिए

Wed, 27 Dec 2023 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव का एक अधेड़ सऊदी अरब में सिलाई का काम करता है जबकि साथ में बस्ती जिले का एक आदमी भी काम करता था । बताया गया है कि दोनों में रिश्ते की बात चलाई।बताते हैं कि मऊआइमा के लडके की शादी बस्ती में शरियत से होना तय हो गया।
विज्ञापन
निकाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में रहकर लडकी और लडका पक्ष ने शादी के लिए रिश्ता तय कर लिए।और यह शर्त रखी कि शरियतन शादी करेंगें।भारत आ कर मऊआइमा से बारात बस्ती गयी। जहां पटाखा दगा देने पर लडकी पक्ष और काजी ने शादी से इंकार करते हुए बारात को बैरंग वापस कर दिए। जिससे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया गया है कि मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव का एक अधेड़ सऊदी अरब में सिलाई का काम करता है जबकि साथ में बस्ती जिले का एक आदमी भी काम करता था । बताया गया है कि दोनों में रिश्ते की बात चलाई।बताते हैं कि मऊआइमा के लडके की शादी बस्ती में शरियत से होना तय हो गया। बताते हैं कि एक दिसम्बर को दोनों भारत आ कर 26 दिसम्बर को निकाह शाम के समय तय हुई। बताया गया है कि पांच लोगों से दूल्हा बारात लेकर बस्ती गया जहां किसी ने पटाखा दाग दिया।

विज्ञापन


पटाखा की आवाज़ सुन कर काजी भड़क गए।और निकाह करने से मना करते हुए जो भी मौलाना आता सभी को निकाह पढाने से मना करते हुए कहा कि पटाखा दगाना जब हराम है तो किस बात का शरियतन शादी। बहरहाल दूल्हा और उसके साथियों को बडी बेइज्जती झेलनी पड़ी तथा वह बैरंग बिना निकाह दूल्हन के वापस बुधवार को शाम को वापस लौट आए।जिसे लेकर गांव में चर्चा बना हुआ है।तथा लडका पक्ष रिश्ते में एक युवती के साथ शादी शुक्रवार को तय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें