फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PryagrajCrime News : जंघई में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस

Sat, 21 Aug 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लापरवाही- दबाव बढ़ा तो बीस दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, किशोरी को भेज मेडिकल परीक्षण 
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंघई के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में शनिवार को पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


जंघई पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब सोलह वर्षीय किशोरी 26 जुलाई की रात करीब आठ बजे घर से कुछ दूर पर स्थित दुकान से माचिस खरीदने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक रास्ते में लौटते वक्त उसे बगल के एक आटा चक्की के कमरे में खीच ले गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले की जानकारी जब अपनी मां को दी तो हड़कंप मच गया।

पीड़ित किशोरी की मां ने जंघई के मीरगंज थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में कई दिनों तक हीलाहवाली करती रही। दबाव पड़ा तो शनिवार को आरोपी अंकित, विवेक एवं लल्ला के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीडित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। लेकिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस सम्बंध में एसओ मीरगंज राणा प्रताप का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें