फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए राजमार्गों को पथकर मुक्त करने का प्रस्ताव संशोधित, अब इतना करना पड़ेगा खर्च

Mon, 07 Jan 2019 09:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
कुंभ नगर को जोड़ने वाले राजमार्गों को पथकर मुक्त करने संबंधी प्रस्ताव में सोमवार को संशोधन कर दिया गया। पहले एक जनवरी से 10 मार्च तक 69 दिन के लिए राजमार्गों को पथकर मुक्त करने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर अब तक अमल न होने से इसे संशोधित कर दिया गया है। मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने पीडब्ल्यूडी को 14 जनवरी से पांच मार्च तक के लिए राजमार्गों को पथकर मुक्त करने का प्रस्ताव नए सिरे से भेजने का निर्देश दिया।  उन्होंने राजमार्गों व अन्य महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण की समीक्षा की और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कुंभ मेला के लिए राष्ट्रीयराज मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले सड़क निर्माण के कार्यो कोे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मार्ग पर पुलों एवं फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान  सुरक्षा का का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं भीड़ को नियंत्रित करने की अफसर ठोस रणनीति बनाएं। पीडब्लल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि अब 14 जनवरी से पांच मार्च तक राजमार्गों को टोल फ्री करने के लिए शासन को पत्र भिजवाया जाए। उन्होंने नैनी पुल पर खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने, मलवा हटाने एवं क्रेश बैरियर की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

अधिशासी अभियंताओं ने रायबरेली- प्रयागराज रोड, मुंशीगंज बाईपास, प्रयागराज -मिर्जापुर मार्ग को टिकरी तक पूर्ण कराने की जानकारी दी। बताया गया कि 26 किमी प्रतापगढ़ से सोरांव सड़क निर्माण पूर्ण हो गया है, लेकिन औराई -मिर्जापुर मार्ग का निर्माण 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार कछवा बाजार से बावतपुर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 12 जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। इस मौके पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय,   अधिशासी अभियंता पीडब्लल्यूडी एनएच खंड प्रभात चौधरी, एक्सईएन अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड भदोही योगेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें