फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा : आप की सरकार बनी तो तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त- संजय

Sat, 18 Sep 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • आप सांसद ने करेली और नैनी में सभा कर लोगों से किया वादा, कहा कि दिल्ली मॉडल को यूपी में भी किया जाएगा लागू।
विज्ञापन
Prayagraj News : सभा को संबोधित करते आप पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यहां विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कई घोषणाएं कर गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश के लोगों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


नैनी और करेली में जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को बिजली 24 घंटे मिलेगी और पिछला बकाया माफ कर दिया जाएगा। किसानों को खेती करने के लिए बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। 
कहा कि पांच अक्तूबर को बिजली मुफ्त जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के विधानसभा प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि दिल्ली मॉडल को यूपी में भी घर-घर पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अल्ताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महासचिव नितिन पटेल, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, महासचिव सर्वेश यादव, पश्चिमी विधान सभा प्रभारी सुष्मिता राघव, मोहम्मद कादिर, रावेंद्र पांडे, सुल्ताना हनीफ, पूनम सिंह, संजय पांडे, डॉ. जावेद, अभिलाषा कौशल, विरेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें