प्रो. नागभूषण को एजूकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड
प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) उत्तर प्रदेश अनुभाग ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) इलाहाबाद के निदेशक प्रो. पी. नागभूषण को अपने सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है । आईईईई संयुक्त राज्य अमेरिका की एक संगठनात्मक इकाई है, जिसने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और अनुकरणीय सेवाओं एवं विभिन्न स्तरों पर आईईईई को बढ़ावा देने के लिए प्रो. नागभूषण को ‘एजूकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021’ से सम्मानित किया है।
आईईईई के फेलो और पुरस्कार एवं मान्यता समिति के अध्यक्ष ने डॉ. श्रीनिवास सिंह रविवार को बताया कि आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नामों पर विचार किया गया था। उनमें से प्रो. नागभूषण को शैक्षणिक, तकनीकी और सामाजिक सेवाओं के आधार पर सबसे उपयुक्त पाया गया। यह पुरस्कार 16 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम सभा बैठक (एजीएम) के दौरान उन्हें प्रदान किया जाएगा।