फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो.अजय, डॉ.रामप्रकाश को ‘सरस्वती सम्मान’

Thu, 21 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तकरीबन एक साल बाद ही सही, लेकिन प्रदेश सरकार अध्यापकों को सत्र 2015 के लिए ‘सरस्वती’ और ‘शिक्षक श्री’ सम्मान से सम्मानित करने जा रही है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय, राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालय के एक-एक शिक्षक को हर साल ‘सरस्वती’ तथा ‘शिक्षक श्री’ सम्मान प्रदान किया जाता है। इनके अलावा निजी कालेज के एक शिक्षक को भी ‘शिक्षक श्री’ दिया जाता है। पूर्व में शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित कर चयनित अध्यापकों को इन सम्मान से नवाजा जाता रहा, लेकिन इस बार 10 महीने बाद समारोह आयोजित होने जा रहा है। ‘सरस्वती’ सम्मान गोरखपुर विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर अजय कुमार श्रीवास्तव और राजकीय महाविद्यालय पीलीभीत के डॉ.रामप्रकाश यादव को प्रदान किया जाएगा। डॉ.रामप्रकाश भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

‘शिक्षक श्री’ सम्मान के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ.हिमांशु पांडेय, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ.रविंद्र प्रताप सिंह और कुमारी मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गौतम बुद्धनगर के डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा को चुना गया है। डॉ.हिमांशु सांख्यिकी, डॉ.रविंद अंग्रेजी तथा डॉ.दिनेश जंतु विज्ञान विषय के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समारोह में इन्हें इन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि सत्र 2016 के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। स्क्रीनिंग की जा रही है। हालांकि, 15 अगस्त को चयनितों के नाम की घोषणा हो पाएगी इसे लेकर अभी संशय है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के लिए सहायता प्राप्त कालेजों के किसी अध्यापक को ‘सरस्वती’ और ‘शिक्षक श्री’ सम्मान प्रदान नहीं किया जाएगा। इनके अलावा ‘शिक्षक श्री’ सम्मान के लिए निजी कालेज के भी किसी अध्यापक का चुनाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें