फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की योजनाओं में खामी पर भड़के प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे की समीक्षा बैठक में कोई बड़ी खामी तो नहीं मिली लेकिन, काम में सुस्ती तथा लापरवाही पर कई विभाग के अफसर उनके निशाने पर रहे। उन्होंने डूडा के पीओ तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। सर्किट हाउस में शनिवार को हुई बैठक में डूडा के पीओ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं करा सके। लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का चयन भी नहीं हुआ है। इस पर प्रमुख सचिव ने सुधार की हिदायत दी और हर महीने की प्रगति रिपोर्ट मांगी। साथ ही नगर आयुक्त को पीओ की कार्यशैली पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण में देरी पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने दोनों पालियों में काम कराके 31 दिसंर तक आश्रय स्थलों के निर्माण का निर्देश दिया। काम न होने पर निलंबन की चेतावनी दी। साथ ही गंगापार में सात दिन के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सीआरओ को दिया। आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची नहीं दे पाने पर सीएमओ एक बार फिर प्रमुख सचिव के निशाने पर रहे। प्रमुख सचिव ने सीएमओ को पूरी तैयारी के साथ आने की हिदायत दी।पमुख सचिव ने पचास लाख रुपये से अधिक निर्माण कार्य वाली योजनाओं का सत्यापन कराने का आदेश दिया। साथ ही खाद्यान्न वितरण एवं धान खरीद, चबूतरों-शमशान के निर्माण, सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाओं, बिजली, कृषि आदि से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। 91 प्राथमिक विद्यालयों में अफसरों के क्लास लेने की व्यवस्था पर सीडीओ की सराहना भी की। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, पीडीए के उपाध्यक्ष टीके शिबू, सीडीओ प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीएमओ जीएस बाजपेयी अदि मौजूद रहे।
बिजली विभाग में होगी भर्ती, प्रोन्नति भी
प्रयागराज। बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विभाग में प्रमोशन की कवायद भी शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता कार्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा। साथ ही रिक्त पदों की सूची मांगी। प्रमुख सचिव ने अर्द्धनिर्मित कार्यालय परिसर, गेट रंगा न होने आदि बिंदुओं को लेकर नाराजगी लगाई। उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव के अलावा निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्हाेंने विभाग की योजनाओं, बिल की वसूली आदि की समीक्षा भी की। इससे पहले प्रमुख सचिव ने बैरहना स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया। नैनी में बनने वाले एसटीपी की धीमी प्रगति पर उन्होंने अफसरों से जवाब तलब किया। उन्होंने घरों को किए जा रहे कनेक्शन की हर महीने रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें