फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार करें जमीनी कार्यकर्ता, लड़ा जाएगा यूपी चुनाव- चिराग पासवान

Sat, 14 Aug 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन
prayagraj news : लोजपा सांसद चिराग पासवान का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी कैबिनेट में पशुपति पारस के शामिल होने के बाद अलग-थलग पड़ गए लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान को उत्तर प्रदेश में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं। चाचा पशुपति पारस के मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान अब उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूती से खड़ा करना चाह रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश दिया कि वह यूपी में जमीनी कार्यकर्ता को तैयार करने में जुट जाएं। पार्टी अध्यक्ष यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी के भाई सत्य प्रकाश के निधन पर यहां शोक संवेदना जताने पहुंचे थे। वह प्लेन से सुबह साढ़े ग्यारह बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उसके बाद सीधे वह बेली स्थित कमला कुमारी के आवास पहुंचे। यहां उनके परिजनों को सांत्वना दी और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस परिवार से उनका पुराना रिश्ता रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी ताकत बढ़ाएं और जमीनी कार्यकर्ता तैयार करें। यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष घंटे भर वहां रहे और परिवारीजनों के साथ कार्यकर्ताओं से मिलते रहेे। इस मौके पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय, कुंवर आसिन खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम रद्द
प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमिम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी का 17 अगस्त को प्रयागराज आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। पार्टी के मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना कार्यक्रम मोहर्रम के कारण रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें