फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव बाबा तिवारी भाजपा में शामिल

Sat, 13 Apr 2019 02:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
nadda - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी उर्फ बाबा तिवारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा यूपी प्रभारी जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान बाबा तिवारी के साथ सपा के वरिष्ठ नेता बृजेश भारतीय ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों नेताओं ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। दोनों ने ही जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की रीति के अनुसार चलने की प्रतिबद्धता जताई। भाजपा ज्वाइन करने के बाद बाबा ने बताया कि 15 अप्रैल तक उनकी टीम के अन्य सदस्य भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करेंगे।

इस मौके पर विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, राजू राय, अजय राय, विपुल मित्तल, विजय बहादुर सिंह, नवरत्न कात्याल, मानस शर्मा, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, कुंज बिहारी मिश्र, राजू शुक्ला, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में गौहनिया में सपा नेता राजेंद्र कुमार मिश्र बबुआन के नेतृत्व में दर्जनों लोगोें ने डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं बारा विधायक डॉ. अजय भारती के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली। राजेंद्र मिश्र बबुआन बारा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रमाकांत मिश्र के पुत्र हैं। यहां इन सभी लोगों का रीता जोशी ने कमल पट्टी पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें