फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः राहुल की हत्या में महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई   

Fri, 12 Apr 2019 02:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
naini - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी के मानस विहार कालोनी में राहुल मिश्रा की हत्या में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने यह तो स्वीकार कर लिया कि राहुल उसके घर आता जाता था लेकिन हत्या से इनकार किया है। उसका कहना है कि रात में राहुल को जब पति ने देखा तो दोनों में हाथापाई हो गई। पति ने पुलिस का डर दिखाया तो राहुल छत से कूद गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राहुल के छत से गिरने या कूदने की बात स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। सातवीं मंजिल से गिरने पर सिर के साथ साथ रीढ़ की हड्डी समेत तमाम हड्डियां टूट जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस अब राजधर मिश्रा व उसके उन साथियों को खोज रही है। उसकी गिरफ्तारी से मामला और स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के मानधाता के सेहरुआ विश्वनाथगंज गांव निवासी राहुल मिश्रा उर्फ टिंकू (27) पुत्र प्रभात कुमार मिश्रा की नौ अप्रैल की देर रात नैनी क्षेत्र के मानस बिहार अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी। राहुल के मामा कुलदीप तिवारी मानस बिहार अपार्टमेंट में रहने वाली सुमित्रा मिश्रा, उसके पति राजधर मिश्रा व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया।

उससे पूछताछ की गई तो काफी कुछ उसने स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि राहुल उसका रिश्तेदार था। अक्सर घर आता जाता था। पति को उसका आना जाना पसंद नहीं था। पुलिस ने दोनों के कॉल रिकार्ड्स को भी चेक किया, अंतिम काल सुमित्रा ने ही की थी। मंगलवार की रात में रोहित उसके घर गया था। उसी समय राजधर आ गया। राहुल को देखकर दोनों झगड़ा करने लगे। उसने राहुल को जमकर पीट दिया। पुुिलस डर के मारे में राहुल छत से कूद गया। रात में सुमित्रा राहुल को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। घर वालों को भी सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि यह सुमित्रा ने प्रारंभिक बयान में यही कहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत बताई गई है। रिपोर्ट पर एक्सपर्ट राय ली जा रही है क्योंकि सातवीं मंजिल से कूदने पर पूरे शरीर की हड्डियां टूटनी चाहिए थी। डाक्टरों के बयान भी लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


राजधर मिश्रा के पास वकालत की डिग्री है लेकिन वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस उसकी भी कुंडली खंगाल रही है। उसके काल ़डीटेल्स से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। एक महिला से वह लगातार संपर्क में था। उस महिला की भी तलाश की जा रही है। जांच में लगी पुलिस को पता चला है कि राहुल सुमित्रा के घर आया था, इसकी जानकारी किसी ने राजधर को दी थी। इसके बाद वह घर पहुंचा था। 

महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राजधर की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। यह भी पता चलेगा कि राहुल को कैसे मारा गया। सच्चिदानंद, क्षेत्राधिकारी करछना 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें