फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज:  बोरे में मिला महिला का शव, हत्यारा साइकिल से जा रहा था ठिकाने लगाने

Wed, 27 Oct 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कौंधियारा में मिला महिला का शव। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। हत्या के बाद महिला का शव बोरे में भरकर एक युवक साइकिल से उसे ठिकाने लगाने जा रहा था। बोरे से खून टपकता देख ग्रामीणों ने जब उसे रोका तो वह शव और साइकिल छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आंबा गांव के समीप नहर पुलिया पास सड़क के किनारे बोरे में भरकर एक महिला का शव साइकिल पर लादकर एक युवक ले जा रहा था। बोरेे से खून टपकता देख ग्रामीणों ने उसे रोका तो वह भागने लगा। भागने के दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। खुद को घिरता देख साइकिल सहित शव को छोड़कर भाग निकला। ग्राम प्रधान आंबा कृष्णा नंद ओझा ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

शव की शिनाख्त  ग्राम पंचायत रामगढ़वा टिकरी  रीता देवी (35) पति अरुण कुमार सिंह  के रूप में की गई।  बुधवार को मृतका का पति अरुण कुमार किसी काम से सहसों गया था। मृतका का ससुर मुन्नीलाल व देवर विनोद सिंह घर पर ही थे। देवर विनोद सिंह की तहरीर पर गांव के ही अच्छे लाल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

देवर विनोद सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व अच्छेलाल ने रीता देवी को मोबाइल दिया था जिसे लेकर बाद में विवाद भी हुआ था। बुधवार सुबह रीता घर से दवा लेने के लिए निकली थी। फिर वह घर वापस नहीं आई। आरोपी की तलाश में पुलिस  दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें