फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj violence : पुलिस का दावा, जावेद के घर में मिला भड़काऊ मैसेज वाला पर्चा 

Thu, 16 Jun 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विगत 12 जून को जावेद के जेके आशियाना, करेली स्थित दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया गया था। इस दौरान घर से बैनर, पोस्टर, झंडे व कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की बात अफसरों ने बताई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटाला में जुमे के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस का दावा है कि साजिश का यह सबूत मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से बरामद हुआ है। यह एक कागज का टुकड़ा है, जिसमें हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया मैसेज लिखा है। इसमें जुमे के दिन अटाला पहुंचने की अपील लिखी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसे तफ्तीश में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन



विगत 12 जून को जावेद के जेके आशियाना, करेली स्थित दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया गया था। इस दौरान घर से बैनर, पोस्टर, झंडे व कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की बात अफसरों ने बताई थी। दो अवैध असलहे, कारतूस एक एक चाकू भी बरामद हुआ था। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस अफसरों ने दावा किया कि  अटाला बवाल की साजिश से संबंधित एक बेहद अहम सबूत उनके हाथ लगा है। यह सबूत मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से बरामद हुआ।


अफसरों ने बताया कि ध्वस्तीकरण के वक्त जावेद मोहम्मद के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान एक पर्चे का फटा हुआ टुकड़ा मिला। इसमें जो बातें लिखीं थीं, उससे पता चलता है कि जुमे के दिन बड़ी संख्या में अटाला में लोगों को एकत्रित कर हिंसा फैलाने की साजिश थी। कागज का यह टुकड़ा घर में पड़े एक गद्दे के नीचे से बरामद हुआ। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि पर्चे को सीज कर दिया गया है। यह एक अहम सबूत है। इसे तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
क्या लिखा था पर्चे में
‘सुनो साथियों, जुमे के दिन में दो बजे हम सबको मिलजुलकर अटाला पहुंचना होगा। जो भी अड़चन बनेगा, उस पर वार करना होगा। बाकी बातें हम मिलकर समझाएंगे। हमें अदालत पर भरोसा नहीं है।’

Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन तक क्यों छिपाए रखी बात
इस मामले में एक सवाल भी उठ रहा है। बड़ा सवाल है कि आखिर पुलिस ने इतने अहम सबूत की बरामदगी की बात तीन दिन तक क्यों छिपाए रखी। मकान ध्वस्तीकरण के बाद एसएसपी ने बरामदगी के बाबत जो जानकारी दी थी, उसमें हथियार, झंडे-बैनर, पोस्टर व साहित्य की ही बात थी। उस वक्त मौके पर जिलाधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद भी अगले दो दिनों तक पुलिस ने इस बाबत कुछ नहीं बताया। बुधवार सुबह अचानक बताया गया कि घर से टाइपशुदा पर्चे का टुकड़ा बरामद किया गया था। 

प्रयागराज हिंसा के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी - फोटो : अमर उजाला
बेटी बोली, फर्जी कहानी गढ़ रही पुलिस
उधर जावेद मोहम्मद की छोटी बेटी सुमैया ने पुलिस के दावों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि पर्चा बरामद हुआ तो पुलिस ने उसी दिन इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को फंसाने के लिए फर्जी कहानी गढ़ रही है।

Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर हिंसा के अगले ही दिन जावेद ने की थी भड़काऊ पोस्ट

अटाला बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद ने कानपुर हिंसा के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पुलिस का आरोप है कि चार जून को फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट में उसने कानपुर की घटना पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और न्यायालय पर पक्षपात पूर्ण निर्णय लेने का भी आरोप लगाया था। उसका यह कृत्य समाज में अलग-अलग समुदाय, धर्म के लोगों के बीच शत्रुता फैलाने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ पांच जून को आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। 

Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई
एसएसपी अजय कुमार बुधवार को एक बार फिर अटाला इलाके में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जो भी निर्दोष हैं और बवाल में शामिल नहीं हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि  अफसरों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों को देखकर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ न सिर्फ वारंट जारी कराया जाएगा। बल्कि तय समय में कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन

Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
बवाल के आरोपी सपा पार्षद की समाप्त हो मिनी सदन की सदस्यता

पिछले शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद अटाला में हुए बवाल के फरार चल रहे सपा पार्षद फजल खान की मिनी सदन की सदस्यता समाप्त करने का पत्र नगर आयुक्त को दिया गया है। भाजपा पार्षद दल की सचेतक किरण जायसवाल की ओर से नगर आयुक्त को  भेजे गए पत्र में सपा पार्षद की मिनी सदन की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है। पार्षद के अनुसार अटाला क्षेत्र में हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद पंप का मुख्य साथी सपा पार्षद रहा है। उसके  ऊपर जिला प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट भी लगा दिया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें