फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत : गांधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने में लगी है मोदी सरकार - अनुराग ठाकुर

Fri, 01 Oct 2021 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • केंद्रीय युवा कल्याण मंत्री ने संगम तट से शुरू किया स्वच्छ भारत कार्यक्रम, दिलाई शपथ, युवाओं से किया जन आंदोलन बनाने का आह्वान
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : प्रयागराज
संगम से शुक्रवार को स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में घोषणा करने के साथ संगम तट पर सफाई करके स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत की। युवाओं से आह्वान किया कि देश की आजादी के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। इस अभियान के लिए हमें बलिदान नहीं आपका योगदान चाहिए। कहा कि मोदी सरकार गांधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने में लगी है। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजाद पार्क पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। - फोटो : prayagraj
अनुराग ठाकुर और केशव प्रसाद एयरपोर्ट से सीधे चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद एमएनएनआईटी पहुंचे नेताओं ने स्वच्छता अभियान की घोषणा की। यह अभियान पूरे देश में 31 अक्तूबर तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने घर, मोहल्ले, शहर और देश को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छ भारत पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रयागराज संगम संस्कृति और संस्कारों की नगरी है।
विज्ञापन

3 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : प्रयागराज
कुंभ में पूरे विश्व से करोड़ों लोग आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों को चरण धोकर पूरे विश्व का स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा मैंने प्रयागराज से ही इंडिया फर्स्ट अभियान की शुरुआत की और युवाओं की भागीदारी से वह काफी सफल रहा। इसलिए स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज से करने का निर्णय लिया गया। ताकि, अभियान को सफल बनाने के साथ स्वच्छता का संदेश पूरे विश्व को दिया जा सके।

4 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : प्रयागराज
उन्हाेंने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता का नारा दिया था लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया। देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में कई काम हुए हैं। अब सफाई को लेकर सोच बदलने और जनआंदोलन की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की हर दिन समीक्षा जाएगी। रैंकिंग भी की जाएगी। उन्होंने युवाओं से प्रयागराज को पहले पायदान पर लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

5 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज
इसकी शुरुआत अपने घर और मोहल्ले से करनी होगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैं यहां से संकल्प लेकर जा रहा हूं कि 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान से जुुडूंगा। काम का खाता भी खोलूंगा और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। आप भी इस चुनौती को स्वीकार कीजिए और मेरे साथ अपना खाता साझा कीजिए।’ इससे पहले केशव प्रसाद और उपेंद्र तिवारी ने अभियान की सफलता का आश्वासन दिया। सचिव युवा कार्यक्रम ऊषा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

6 of 10
Prayagraj News : एमएनआईटी में आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ.रंजना त्रिपाठी ने संचालन किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद संगम पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने आरती एवं पूजन करके मां गंगा से अभियान के सफलता की कामना की। उन्होंने सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मंडलायुक्त संजय गोयल, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अशोक श्रोती समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 10
Prayagraj News : बच्चों के बीच बैठे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : प्रयागराज
बच्चों के बीच में बैठे केंद्रीय मंत्री
एमएनएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा कल्याण, खेल, भारत स्काउट, एनएसएस आदि से जुड़े बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मंच से उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगे की कुर्सी पर न बैठकर उनके बीच में पहुंच गए। इसके बाद अन्य नेता भी वहीं पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री के अगल-बगल की कुर्सी पर बैठ गए। नुक्कड़ नाटक के मंचन के दौरान वह विद्यार्थियों के बीच ही रहे। इस दौरान युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।

8 of 10
Prayagraj News : बच्चों के बीच बैठे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : प्रयागराज
कांग्रेस सरकार की तुलना में कम बढ़ी महंगाई
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राजनीतिक बयान देने से तो बचते रहे लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने विपक्षी दलों को जरूर घेरा। कानून व्यवस्था के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा अपने कार्यक्रम में हुए अपराध से आज की तुलना कर सकते हैं। आज अपराधी जान बचाकर भाग रहे हैं। महंगाई के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार से इसकी तुलना की जा सकती है। उस समय से कम महंगाई बढ़ी है।

9 of 10
Prayagraj News : संगम तट पर सफाई अभियान चलाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : प्रयागराज
बस्तियों, गांवों में स्वच्छता अभियान की जरूरत
स्वच्छ भारत कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी युवाओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि कुंभ में पूरे विश्व से 24 करोड़ से अधिक लोग आए। इतनी भीड़ के बाद भी कहीं गंदगी नहीं मिली। प्रधानमंत्री ने भी सफाई कर्मियाें के पांव धुलकर यह संदेश दिया कि उनके लिए सफाई करने वालों से कोई ऊपर नहीं है। उन्होंने अपील की कि यह फोटो खिंचवाने वाला अभियान नहीं है।

कॉलोनियों, अपार्टमेंट में न जाकर बस्तियों एवं गांवों में जाएं, जहां गंदगी तो है ही, लोग सफाई के प्रति जागरूक भी नहीं है। ऐसे स्थानों पर चेतना फैलाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह सरकारी आदेश नहीं है राष्ट्रीय कर्तव्य है। उप मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई की कि युवाओं ने ठान लिया और यह अभियान अवश्य सफल होगा। प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रयागराज और उत्तर प्रदेश अभियान की सफलता को लेकर पहले पायदान पर होगा। उन्होंने कुंभ और प्रयागराज की महत्ता भी बताई।
विज्ञापन

10 of 10
Prayagraj News : संगम तट पर सफाई अभियान चलाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : प्रयागराज
75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा उठाने-निस्तारण का है लक्ष्य
एक से 31 अक्तूबर के बीच चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम के दौरान 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने और उसके निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। सचिव युवा कल्याण ऊषा शर्मा ने बताया कि इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है। इसमें युवाओं के अलावा महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनाें समेत सभी समूह के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी सफलता के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने युवाओं से भी अपील की और कहा कि स्वच्छता कार्यों को शेयर करें।

पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
एमएनएनआईटी परिसर में स्वच्छ भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शामिल करीब 200 युवा कलाकारों ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें