फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि: कौन करता है आनंद गिरि के सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल?, अब सीबीआई को उसकी तलाश

Fri, 01 Oct 2021 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Narendra Giri Suicide Death Case - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम बृहस्पतिवार को हरिद्वार से लौट आई। हरिद्वार में करीब 18 घंटे बिताने के बाद टीम शाम चार बजे के करीब आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची। सीबीआई की टीम ने हरिद्वार स्थित आश्रम से आनंद गिरि की निशानदेही पर उसका लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया। अब टीम उस कथित वीडियो की तलाश में जुटी है, जिसका जिक्र मौके से बरामद सुसाइड नोट में था। 

महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार आनंद गिरि बृहस्पतिवार को पूरी तरह निश्चिंत नजर आया। तीन दिन से कस्टडी रिमांड में होने के बावजूद उसके चेहरे पर किसी तरह के चिंता के भाव नहीं दिखे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त मीडिया के सवाल का उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। बजरंगबली की जय बोलने के बाद उसका कहना था कि जांच चल रही है और सब अच्छा होगा। इतना कहते हुए वह सीधे वज्र वाहन में बैठ गया, जिसके बाद सीबीआई उसे लेकर पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj : आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : prayagraj
शाम चार बजे के करीब सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम आनंद गिरि को लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकली। एयरपोर्ट पर सबसे आगे सीबीआई टीम का एक सदस्य था और इसके बाद भगवा कपड़ों में आनंद गिरि चल रहा था। आनंद के पीछे-पीछे सीबीआई टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। 
विज्ञापन

3 of 6
आनंद गिरि को सीबीआई हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची। - फोटो : प्रयागराज
एयरपोर्ट से बाहर आते ही जैसे ही मीडिया ने आनंद गिरि से बात करने की कोशिश की उसने बेहद आत्मविश्वास से अपना अंगूठा दिखाया। अगले ही पल उसने बजरंग बली की जय कहा। जांच के विषय में पूछने पर उसने कहा कि जांच चल रही है और सब अच्छा होगा। 
 

4 of 6
आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची सीबीआई। - फोटो : प्रयागराज
यह भी कहा कि चिंता न करें। इसके बाद दोबारा वह यह कहते हुए एयरपोर्ट के बाहर खड़ी वज्र वाहन में बैठ गया कि सब अच्छा होगा। इसके बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर रवाना हो गई। वज्र वाहन के आगे और पीछे दो स्कॉर्पियो में सीबीआई के अफसर सवार थे। जबकि  सबसे आगे वज्र वाहन को एस्कॉर्ट करते हुए पुलिस की जिप्सी भी चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
सोशल मीडिया अकाउंट्स कौन करता था ऑपरेट
सूत्रों का कहना है कि मोबाइल व लैपटॉप बरामद करने के बाद सीबीआई की टीम उस शख्स का भी पता लगाने में जुटी है कि आनंद गिरि के सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल करता था। गौरतलब है कि आनंद गिरि फेसबुक, ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है। लेकिन इस बात की भी आशंका है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऑपरेट उसका कोई करीबी करता रहा हो। ऐसे में आनंद गिरि से उसके बारे में भी पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
आनंद ने खुद दी थी जानकारी
हरिद्वार स्थित आश्रम में लैपटॉप व मोबाइल होने की जानकारी खुद आनंद गिरि ने सीबीआई टीम के सदस्यों को पूछताछ के दौरान दी थी। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया था कि उसका मोबाइल व लैपटॉप कांगड़ी स्थित उसके निर्माणाधीन आश्रम में है। आनंद ने सीबीआई अफसरों से कहा था कि वह अनुमति दें तो वह अपने किसी जानने वाले के जरिए मोबाइल या लैपटॉप खुद मंगवाकर उन्हें सौंप सकता है। लेकिन सीबीआई ने इसकी अनुमति नहीं दी। साथ ही खुद आश्रम में चलकर तफ्तीश करने का निर्णय लिया। इसी के बाद टीम के सदस्य आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें