फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित तीन लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Sun, 19 Sep 2021 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj : प्रयागराज में कांग्रेस, सपा और भाजपा नेताओं को आम आदमी की सदस्यता ग्रहण कराते सांसद संजय सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

र्किट हाउस में रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के समक्ष भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी के पुत्र शिव प्रकाश द्विवेदी, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व निदेशक पूर्व आईएएस अधिकारी और कांग्रेस के नेता कन्हैयालाल के अलावा सपा नेता जमाल अफजल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान तीनों नेताओं के बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। तीनों नेताओं ने संजय सिंह, आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अल्ताफ के प्रति आभार जताया। कहा कि आप पार्टी मूलभूत मुद्दों की राजनीति करती है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रयागराज आ रहे हैं। वह यहां के शिक्षाविदों के साथ रुबरू होंगे। सिंह ने आगे कहा कि प्रयागराज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक धार्मिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक नगरी है। मनीष सिसोदिया यहां आकर शिक्षा पर बात करेंगे और यूपी में शिक्षा का क्या मॉडल हो इस पर लोगों से विचार लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें