फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रिपलआईटी में बीटेक संग हिंदी भाषा भी पढ़ेंगे टेक्नोक्रेट्स

Sat, 09 Oct 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एडऑन पाठ्यक्रम के तहत हर सेमेस्टर में किसी दो कोर्स की करेंगे पढ़ाई, छात्रों को दिया जाएगा सर्टिफिकेट, इस सत्र से एनसीसी भी कर सकेंगे टेक्नोक्रेट्स।
 
विज्ञापन
हिंदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्र अब हिंदी भाषा भी पढ़ेंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एड ऑन पाठ्यक्रम में छात्रों को अब हिंदी समेत चार नई भाषा भी पढ़ाई जाएगी। अभी तक बीटेक के साथ देववाणी संस्कृत, जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा पढ़ाया जाता था। लेकिन इस बार नए सत्र से टेक्नोक्रेट्स हिंदी भाषा की भी पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एडऑन पाठ्यक्रम के साथ योगा, स्वीमिंग समेत अन्य विषयों की पढ़ाई करेंगे। ट्रिपलआईटी में एडऑन पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर रंजीत सिंह ने बताया कि एडऑन पाठ्यक्रम के तहत संस्कृत, जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा, स्वीमिंग, योगा आदि भी पढ़ाया जाता है। लेकिन इस बार जर्मन भाषा नहीं पढ़ाई जाएगी। नए सत्र से छात्रों को हिंदी भाषा पढ़ाई जाएगी।

इसके तहत छात्र बीटेक या एमटेक की पढ़ाई के साथ हर सेमेस्टर में एडऑन पाठ्यक्रम से कोई दो कोर्स ले सकते हैं। फिर अगले सेमेस्टर में शेष दो अन्य कोर्स ले सकते हैं। इसका छात्रों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को अतिरिक्त रूप से दक्ष बनाना है। मुख्य पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ छात्र अतिरिक्त योग्यता भी हासिल कर सकें।
विज्ञापन


एनसीसी भी कर सकेंगे टेक्नोक्रेट्स
ट्रिपलआईटी में भावी टेक्नोक्रेट्स के लिए एनसीसी की भी व्यवस्था होगी। इसका प्रस्ताव संस्थान की ओर से तैयार कर लिया गया है। छात्र बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के साथ एनसीसी भी कर सकेेंगे। एनसीसी को 24 क्रेडिट पाठ्यक्रम में पूर्ण रूप से जोड़ा जाएगा। साथ ही छात्रों को इस सत्र में एनसीसी में प्रवेश देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें