फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौधरी नौनिहाल और देव स्पोर्ट्स क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल और देव स्पोर्ट्स क्लब ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

प्रयागराज। त्रिवेणी क्रिकेट क्लब ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी को पांच विकेट से और देव स्पोर्ट्स क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को 47 रन से हराया।
बृहस्पतिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन (सचिन तिवारी 98, कौशल सिंह 22, अनुपम यादव 3/21) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की टीम ने 33.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन (आयुष यादव 113 नाबाद, अथर्व यादव 21, प्रीतम कुमार 2/18) ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दौलत हुसैन मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में देव स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 238 रन (विकास कुमार 81, शिवम पटवा 39 नाबाद, अली खान 3/33, उबैद उल्लाह खान 3/38, सिद्धार्थ वर्मा 3/43) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम 39.2 ओवर में 191 रन (फैजान अहमद 75, तन्मय मालवीय 43, हमार अख्तर 38, शिवम पटवा 3/36, विकास कुमार 3/38, प्रवेश सिंह 2/23) ही बना सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें