हॉकी मैच में शगुन, लवकुश कॉलेज
और आनंद ब्वॉयज को मिली जीत
प्रयागराज। गोल स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से हिम्मतगंज स्थित लवकुश इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही प्रथम महावीर प्रसाद मेमोरियल फाइव-ए साइड अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम ने गंगा हॉकी एकेडमी को 5-3 के अंतर से, दूसरे मैच में लवकुश इंटर कॉलेज ने शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वितीय को 5-0 और तीसरे मैच में आनंद ब्वॉयज ने कर्नलगंज इंटर कॉलेज को 6-0 से हराया। प्रतियोगिता में शुक्रवार को शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वितीय का मुकाबला कर्नलगंज इंटर कॉलेज, गंगा हॉकी क्लब का मुकाबला शगुन एकेडमी तृतीय और गौतम बुद्ध फाउंडेशन का मुकाबला शगुन एकेडमी प्रथम के बीच खेला जाएगा। संवाद