प्रयागराज। इलाहाबाद हीरोज क्लब ने हाइकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शताब्दी इलेवन को 24 रन से और आरएन सिंह ने जेएसपीएस को 63 रन से हराया। रविवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद हीरोज ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 188 रन (सुशील सिंह 63, ऐमन सिद्दीकी 42 नाबाद, जुनैद 42, राजा 2/37) बनाए।
जवाब में शताब्दी इलेवन 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन (धर्मेंद्र सिंह 64, ऐमन सिद्दीकी 4/39, नोमान अहमद 2/17, आनंद सिंह 2/26 ) ही बना सकी। मैच के बाद आयोजन सचिव त्रिपुरेश सिंह ने ऐमन सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में आरएन सिंह ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन (शैलेंद्र सिंह 70 नाबाद, रवि यादव 51, अभिषेक श्रीवास्तव 3/28) बनाए।
जवाब में जेएसपीएस की टीम 19 ओवर में 119 रन (विपिन 49, अजहर उस्मानी 44, रवि यादव 3/16, अमन शास्त्री 2/08, हिमांशु 2/12) ही बना सकी। मैच के बाद रवि यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद