प्रयागराज। दौलत हुसैन मैदान पर रविवार को लेजेंड्स ऑफ प्रयागराज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में चंद्रकला यूनिवर्सल ने बाबा इलेवन को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 161 रन बनाए। कामिल अख्तर ने 62 और इमरोज ने 38 रन बनाए। चंद्रकला की ओर से सागर गुप्ता और सुजीत रावत ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रकला यूनिवर्सल ने 16.1 ओवर में दो विकेट खोकर 162 रन बना लिए। राघवेंद्र ने 67 और जितेंद्र सिंह ने 48 रन बनाए। संवाद