फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की बेटी श्रद्धा पांडेय आईआईएम शिलांग के लिए चयनित

Mon, 21 Jun 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : आईआईएम शिलांग के लिए चयनित श्रद्धा पांडेय पिता के साथ। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शहर की बेटी श्रद्धा पांडेय का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान शलांग के पीजीडीएम पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। श्रद्धा न्यू कैंट स्कूल की छात्रा रहीं हैं। उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद परिवार में खुशी छा गई है।
विज्ञापन


सेवा निवृत्त कर्नल अशोक पांडेय की बेटी श्रद्धा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। इससे छह साल पहले उनके बड़े भाई अनिमेष पांडेय का भी चयन आईआईएम में हुआ था। यह कर्नल परिवार के लिए अनूठा क्षण है, जब उनकी दोनों संतानों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक किया और आईआईएम से प्रबंधन की डिग्री हासिल करने जा रहे हैं। श्रद्धा की मां रीता पांडेय जीएचएस में शिक्षिका हैं और पिता हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें