फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को मिले 24 जांबाज हेलीकॉप्टर पायलट

Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नवोदित उड़ाकों ने पिछले पांच महीनों में लिया कठोर उड़ान के साथ जमीनी प्रशिक्षण
विज्ञापन
prayagraj news : सेना को मिले पायलट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना को 24 जांबाज हेलीकॉप्टर पायलट मिले हैं। वायु सेना स्टेशन बम्हरौली के बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल (बीएफटीएस) में 207वें आर्मी एविएटर्स कोर्स के समापन समारोह में यह पॉयलट सेना को मिल गए। इन 24 नवोदित उड़ाकों ने पिछले पांच महीनों से इस कोर्स के लिए कठोर उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
विज्ञापन


एयर कमोडोर नीरज कुमार वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन बमरौली समापन समारोह के समीक्षा अधिकारी रहे। उनकी अगुवाई बीएफटीएस के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर अमित हरि कुलकर्णी ने की। विदाई समारोह के दौरान एयर ऑफिसर कमांडिंग ने सफलता प्राप्त प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा अव्वल आने वाले अधिकारियों को ट्राफी से सम्मानित किया। कैप्टन एस श्रीतेज राजू को फ्लाइंस सब्जेक्ट (उड़ान विषय) में प्रथम आने के लिए तथा कैप्टन वैभव को (ग्राउंड सब्जेक्ट) जमीनी पाठ्यक्रम के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

बीएफटीएस के प्रशिक्षकों में स्क्वाड्रन लीडर एस सिरोहिया और स्क्वाड्रन लीडर शुभम गौतम को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एयर कमोडोर नीरज कुमार ने सेना के अधिकारियों को बधाई दी, विशेष रूप से ट्राफी जीतने वालों को। विमानन प्रौद्योगिकी में तेजी से आते बदलाव की चर्चा करते हुए उन्होंने इन पायलटों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा उन्हें याद दिलाया ‘सैन्य हेलिकॉप्टर वैमानिक के कार्य में त्रुटि के लिए कोई स्थान नहीं होती, विशेषतया जब वे मुश्किल में फंसे देशवासियों की जान बचाने में संलग्न हों। अधिकारियों को यह सलाह भी दी कि वे स्वयं को भविष्य में आने वाली युद्ध कला के लिए तैयार एवं निपुण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें