फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : तमंचे के बल पर मुनीम से लाखों की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 19 Sep 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर हाईवे सर्विस रोड पर रविवार को सायं नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से मील के मुनीम के सिर पर हमला करके बाइक की डिग्गी में रखा एक लाख सत्तावन हजार रूपये छीन कर हंडिया की तरफ फरार हो गए। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूंछताछ कर रही है। थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर गांव निवासी संदीप यादव सहसों में स्थित विनोद केसरवानी के मील में मुनीमी का काम करता है।
विज्ञापन


क्षेत्र के व्यापारियों से पैसा वसूलकर रविवार को सायं के समय बाइक से वह मील में जा रहा था। जैसे ही वह जलालपुर हाईवे सर्विस रोड पर पहुंचा वैसे ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसके सिर पर कट्टे से हमला कर दिया। जिससे वह बाइक लेकर नीचे गिर गए। इस दौरान बाइक कि डिग्गी में रखा एक लाख सत्तावन हजार रूपये निकालकर बलीपुर हंडिया की तरफ लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस व सहसों मील के मालिक को दिया गया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में  उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन लुटेरों का पता नही चल सका। थानाध्यक्ष उतरांव धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मुनीम से पूंछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें