फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Police : धक्का प्लेट बनी डायल 112 पीआरवी वैन, कैसे लगेगा अपराध पर अंकुश

Sun, 29 May 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को दोपहर डायल 112 की 80 नंबर पीआरवी वैन को शहर में किसी घटना की सूचना मिलती है। सिपाही जब गाड़ी में बैठे तो सेल्फ ही जवाब दे गया। इसके बाद सिपाहियों ने गाड़ी को धक्का देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : डायल 112 नंबर गाड़ी को धक्का देकर स्टार्ट करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में पुलिस की डायल 112 सेवा धक्का प्लेट बनकर रह गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिपाहियों ने गाड़ी को धक्का देकर स्टार्ट किया। इसके बाद गाड़ी घटना स्थल की ओर रवाना हुई। सिपाही जब गाड़ी को धक्का दे रहे थे तो सड़क पर आने जाने वाले लोग तमाशबीन बने थे। तमाम लोग फोटो खींच रहे थे और इसका वीडियो बना रहे थे। देखते ही देखते प्रयागराज के कई फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो और वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन



रविवार को दोपहर डायल 112 की 80 नंबर पीआरवी वैन को शहर में किसी घटना की सूचना मिलती है। सिपाही जब गाड़ी में बैठे तो सेल्फ ही जवाब दे गया। इसके बाद सिपाहियों ने गाड़ी को धक्का देना शुरू कर दिया। इसके बाद क्या था। सड़क पर जा रहे लोग यह नाजार देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


लोग यह भी कहते सुने गए कि जब पुलिस की यह गति रहेगी तो घटना के तुरंत बाद पुलिस घटना स्थल पर कैसे पहुंच सकेगी। अपराध जहां हवा की रफ्तार से वाहन से भाग रहे हैं वहीं पुलिस धक्का देकर गाड़ी स्टार्ट करेगी तो उनका पीछा कैसे करेगी और कैसे गिरफ्तार कर पाएगी। तमाम लोगों ने फोटों खींचा तो कुछ ने वीडियो भी बना लिया। कुछ देर बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें