फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, इंडेन गैस के ट्रक ने अपाचे में मारी टक्कर

Sun, 10 May 2020 10:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सरायइनायत इलाके के देवकली गांव के सामने जीटी रोड पर रविवार की सुबह इंडेन गैस के ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर बिहार के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


राजीव राय (28) पुत्र स्व, पूरन राय निवासी गोरियर, टीकापट्टी, पुरुनिया, बिहार अपने साथी अमरेश कुमार राय (30) पुत्र कनिका रॉय निवासी लौवांलगाम पश्चिमी, सिंधिया टोला, अभिरामपुर, चौसा, मधेपुरा,बिहार के साथ 7 मई को गाजियाबाद से अपाचे बाइक से लॉक डाउन के कारण काम बंद होने से घर के लिए निकले थे।

विज्ञापन

Prayagraj News - फोटो : prayagraj
राजीव राय राज मिस्त्री का काम करता था और अमरेश मजदूरी करता था। रविवार को सुबह सरायइनायत के देवकली गांव में जीटी रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रही इंडेन गैस की ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरायइनायत पुलिस दोनों युवकों के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना देकर लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों के परिजन घर से प्रयागराज निकल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें