फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में डिवाइडर से बाइक टकराई, शहीद दरोगा के बेटे की मौत

Thu, 11 Jun 2020 10:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हॉट स्टफ चौराहे के समीप गुरुवार भोर में दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें शहीद दरोगा के बेटे की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बलिया जनपद के हर्षनगर हल्दी गांव निवासी कौस्तुभ राम (24) पुत्र अभय राम परिवार समेत पुलिस लाइन में रहता था। उसके पिता पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात थे जो चित्रकूट में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। कौस्तुभ गुरुवार की भोर अपने पड़ोसी विशाल कुमार (23) पुत्र अवधेश राय के साथ मोटरसाइकिल से सिविल लाइंस की ओर जा रहा था।

हॉट स्टफ चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे में भिड़ गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कौस्तुभ राम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दोस्त विशाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें